What's Hot

रायपुर। महासमुंद जिला मुख्यालय में कल मंगलवार 22 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे से राम मंदिर सभागार में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि महासभा द्वारा महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर को राष्ट्रीय सचिव बनने पर सम्मानित किया जायेगा एवं अन्य पदाधिकारीगण सम्मानित होंगे। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदू वर्मा ने समस्त पदाधिकारियों एवं कूर्मि समाज के लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के उपरांत महासभा की बैठक होगी। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवं संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार संबंधी चर्चा इस बैठक में की जायेगी। इस बैठक में महासभा के प्रदेश पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, युवा पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि महासभा के महासमुंद जिला अध्यक्ष जब्बर चंद्राकर, महासमुंद महिला जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंंद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर द्वारा यह भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में कवर्धा जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, दुर्ग जिलाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा ज्वाइंट कलेक्टर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा सभी को आमंत्रित किया गया है। उक्त आयोजन की तैयारियों में महासभा के महासमुंद जिला अध्यक्ष जब्बर सिंह चंद्राकर, जिला महासचिव बिहारी चंद्राकर, महिला महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, जिला महासचिव मीना चंद्राकर, युवा संगठन जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, प्रदेश सचिव गिरजाशंकर चंद्राकर, प्रदेश संगठन मंंत्री नुरेन चंद्राकर, युवा संंगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, युवा संगठन प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन प्रदेश सचिव नीरज चंद्राकर, महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, राष्ट्रीय सचिव सरोज चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, चंद्रकला चंद्राकर, द्रोपति चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, सुष्मा चंद्राकर, शशिकला चंद्राकर, पूर्वा चंद्राकर, वीनू चंद्राकर, लता धनंजय चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, कमला चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लता चंद्राकर दामिनी चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता तारिणी चंद्राकर, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जश्मी चंद्राकर, मोतिन चंद्राकर, ईश्वरी चंद्राकर, सुधा चंद्राकर, नमिता चंद्राकर, लीना चंद्राकर, मीना वर्मा, मीना बिहारी चंद्राकर सहित महासभा महासमुंद जिला के सभी पदाधिकारियों एवं कायकर्ता जुटे हुए है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031