आप रक्षाबंधन में साड़ी में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो ब्लाउज को भी स्टाइलिश होना चाहिए। एक सिंपल सा ब्लाउज आपकी अच्छी खासी साड़ी का लुक खराब कर सकता है। वहीं अगर स्टाइलिश सा ब्लाउज डिज़ाइन है, तो आपकी सिंपल साड़ी को चांद सा लुक मिलेगा। इसके लिए आप यहां दी गई लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं। ये ब्लाउज डिजाइन बहुत ही ट्रेंडी पैटर्न में आ रहे हैं, जो आपको किसी हसीना सा लुक देंगे। इसमें आपको V, राउंड, बोट और भी कई तरह के नैक डिज़ाइन मिल जायेंगे। यहां लिस्ट उन्हीं ब्लाउज को किया है, जो आज कल बहुत ही वायरल है। वैसे भी साड़ी में स्टाइलिश लुक के लिए ब्लाउज का ट्रेंडी होना बहुत जरूरी है।  

1. Silk Latest Designer Blouse 

स्टोन वर्क के साथ आने वाला यह ब्लाउज आपको बहुत ही स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देगा। इस तरह के डिजाइन आज कल ट्रेंड में दिखने को मिलते हैं। यह वाइन कलर का ब्लाउज बहुत सारे कलर ऑप्शन में मौजूद है। इसकी हाफ स्लीव है, जिन पर हाई क्वालिटी का स्टोन वर्क किया हुआ है। ब्लाउज का फैब्रिक मिलन है, जो पहनने में काफी कम्फर्टेबल है। यह  पीछे से डीप नैक के साथ आ रहा है।

2. Crop Saree Blouse 

ब्लैक कलर के इस ब्लाउज को इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह स्लीवलेस डिजाइन है, जिसकी राउंड नैक है। इसको आप कॉटन साड़ी के साथ कैरी कर सकते हैं। रेगुलर फिट में आने वाले इस डिजाइनको पहनने पर बहुत ही अच्छी फिटिंग मिलेगी। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी के कंट्रास्ट में मैच कर कैरी कर सकते हैं।  

3. Shringaar Women’s saree Blouse 

पिंक कलर के इस ब्लाउज पर बहुत ही सुंदर फ्लोरल वर्क किया हुआ है। आज कल इस तरह के डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। यह नॉन पैडेड डिजाइन कॉटन लाइनिंग के साथ आता है, जिसकी बोट नैक है। इसकी बैक पर आपको हुक मिलते हैं। फिटिंग के लिए यह ब्लाउज बहुत ही सुंदर है। इसे आप किसी भी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। 

4. Embroidery Readymade Blouse 

अगर आप स्टोन वर्क वाला एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज तलाश रही हैं, तो इसको ट्राई कर सकती हैं। मिरर वर्क के साथ आने वाले इस ब्लाउज की स्लीव नहीं है। यह डिजाइन स्टाइलिश नैक के साथ आता है, जो आपको क्लासी लुक देगा। किसी भी पार्टी, फंक्शन, रक्षाबंधन या अन्य त्योहार पर पहनने के लिए यह डिजाइन अच्छी च्वॉइस है। इसमें आपको व्हाइट कलर के अलावा और भी कलर के ऑप्शन मिल रहे हैं। इसके बैक पर आपको V नैक मिल रही है, जो आज कल काफी वायरल है। 

5. SALWAR Women’s Saree Blouse 

आप एक ऐसा ब्लाउज तलाश रही हैं, जो बहुत ही कम्फर्टेबल, स्टाइलिश और पहनने में एलीगेंट हो, तो इस डिजाइन को आज ही ऑर्डर कर सकती हैं। यह ब्लाउज कोहनी तक की स्लीव और V नैक के साथ आता है। गोल्डन कलर की एम्ब्रॉयडरी के साथ आने वाला यह पार्टी वियर डिजाइन है। इसकी फिटिंग बहुत ही अच्छी है, जिसको आप बिंदास होकर कैरी कर सकती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031