जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर, रायगढ़ में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा-6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 को रायगढ़ जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। उक्त परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रपत्र को पूर्णत: भरकर एवं प्रधानाध्यापक से प्रमाणित कराने के पश्चात समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration में 31 अगस्त 2023 ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते है। इसके लिए आवेदक रायगढ़ जिले का निवासी हो और जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। साथ ही कक्षा तीसरी एवं चौथी पूर्ण शैक्षणिक वर्ष प्रत्येक कक्षा मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होना है। आवेदक की जन्म तिथि 1.5.2012 तथा 31.7.2014 (दोनों दिन शामिल)के मध्य होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in में अवलोकन कर सकते है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031