मैनपुरी। एक नेता जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस नेता ने पूर्व सांसद पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मैनपुरी के नेता हरवीर प्रजापति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जहरीला पदार्थ खाने से पहले हरवीर प्रजापति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मुलायम सिंह यादव के पौत्र और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। अपने पोस्ट में हरवीर प्रजापति ने साफ-साफ लिखा है कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं और उनके इस कदम के लिए जिम्मेदार मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव हैं और उनके सहयोगी विश्वनाथ प्रजापति। समाजवादी पार्टी ने पोस्ट को देखने के बाद सपा नेता हरवीर प्रजापति को पार्टी से निकाल दिया है। सपा नेता हरवीर प्रजापति का सोशल मीडिया पोस्ट और मैनपुरी जिला अध्यक्ष द्वारा हरवीर प्रजापति को निकालने के लिए लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने सपा नेता हरवीर प्रजापति को निकालने का कारण देते हुए लिखा है, बिना किसी साक्ष्य के सोशल मीडिया पर पार्टी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव पर गंभीर टिप्पणी लिखकर पार्टी के पद पर रहते हुए अनुशासन हीनता की गई है। इसी कारण हरवीर सिंह प्रजापति को जिला सचिव समाजवादी पार्टी के पद से तत्काल प्रभाव से अवमुक्त किया जाता है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक पद से हटाए जाने के बाद हरवीर प्रजापति ने कहा है कि पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव सिर्फ लोगों को उकसाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाला जाना कोई बड़ी समस्या नहीं है। जांच के बाद पार्टी फिर से उन्हें वापस ले लेगी। हरवीर प्रजापति ने अपने पोस्ट में लिखा है उन्हें तेजप्रताप द्वारा बलात्कार के झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इसलिए वह परेशान हैं और अपने परिवार को मुंह दिखाने लायक नहीं है इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं। हरवीर प्रजापति ने अपने पोस्ट में लिखा हैं, लेकिन मैं अपने बच्चों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उनके पापा ने कोई गलती नहीं की है। पोस्ट के लास्ट लाइन में हरवीर प्रजापति ने लिखा है, हमारी मैच के पूर्ण रूप से जिम्मेदार तेजप्रताप सिंह यादव पूर्व सांसद हैं और राजेश खटीक और नृप चोधरी आप सभी को हमारी तरफ से आखिरी बार नमस्कार। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930