नई दिल्ली। भारत के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अमर सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को चुनाव कराने का फैसला किया है। दिवंगत अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य थे। चुनाव आयोग के अनुसार 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच चुनाव होंगे और मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इसके लिए 25 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन करने का अंतिम दिन 1 सितंबर निर्धारित किया जाएगा। वहीं नामांकन की जांच 2 सितंबर को होगी और नामांकन रद्द करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। प्रेस सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव कराने के लिए व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के बारे में निर्देश का अनुपालन किया जाए। अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता 64 साल के अमर सिंह का 1 अगस्त को निधन हो गया था। उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में कई महीनों से इलाज चल रहा था। 2011 में उनकी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031