विवाद के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा डकार लेने की वजह से बवाल हो जाए, तो सुनकर जरूर आप चौंक जाएंगे। आप सोचेंगे कि आखिरकार ऐसी भी क्या डकार ली कि बवाल ही खड़ा हो गया। ये बवाल भी इस कदर बढ़ा कि बात मारपीट और चाकूबाजी पर पहुंच गई। इस दौरान एक शख्स बुरी तरह से घायल भी हो गया। मध्य प्रदेश के इंदौर से ये अजीबो-गरीब घटना सामने आई है।
दरअसल, ये मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। यहां के निवासी राहुल की मां की रविवार की रात को तबीयत बिगड़ी और उन्हें एसिडिटी होने के साथ डकारें भी आईं। इसके चलते पड़ोस में रहने वाले आकाश ने आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि महिला घर में जोर-जोर से डकार लिया करती थी। इसे लेकर बीती रात पड़ोसी ने आपत्ति जाताई, जिसके बाद दो परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष चाकू से हमला कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो इसे सुन वे भी दंग रह गए।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
आकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के यहां से शोर होता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। शोर नहीं मचाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माने और विवाद हो गया। राहुल और आकाश ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031