अनुपमा में अब शो की कहानी दोबारा से गुरुमां पर फोक्स्ड हो गई है. हाल ही में अनुपमा को गुरुमां सड़क पर भटकते हुए मिलती है. जिसके बाद से अनुपमा गुरुमां को लेकर टेंशन में आ जाती है. वो जानना चाहती है कि गुरुमां की हालत का जिम्मेदार कौन है. अनुज अनुपमा को पानी ऑफर करता है और नकुल के रिस्पॉन्स के बारे में पूछता है. तो अनुपमा बताती है कि नकुल अमेरिका मूव हो गया है और उसने धोखे से गुरुकुल अपने नाम कर लिया है. अनुपमा कहती है कि वो गुरुमां को इस हालत में नहीं देख सकती है. अनुपमा कहती है कि वो गुरुमां की मदद करना चाहती है. अनुज अनुपमा से कहता है कि गुरुमां को अपने कर्मों का फल मिल रहा है.
गुरुमां को ढूंढ़ रही अनुपमा
अनुपमा कहती है कि वो उस मंदिर जाना चाहती है, जहां उसने आखिरी बार गुरुमां को देखा था. अनुज अनुपमा को मंदिर के बाहर ड्रॉप करता है. इसके बाद अनुपमा एक दुकानदार से गुरुमां के बारे में पूछती है और उसे अपना नंबर देकर जाती है और कहती है कि अगर गुरुमां दिखे तो वो उसे फोन कर दे.
काव्या को मिल रहा प्यार, शाह फैमिली रख रही ख्याल
वहीं अब काव्या ठीक होकर हॉस्पिटल से वापस घर आ गई हैं. सभी लोग प्रेग्नेंट काव्या का ख्याल रख रहे हैं. वनराज भी काव्या की केयर कर रहा है. पारितोष काव्या को फ्री टाइम में पढऩे के लिए किताब देता है. किंजल गेम खेलने के लिए आईपैड देती हैं. समर काव्या को वॉक पर ले जाने के लिए कहता है. सभी का इतना सारा प्यार देखकर काव्या भी काफी इमोशनल हो जाती हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031