गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के टैंक में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। हादसे में लापता हुए 7 कर्मचारियों के कंकाल मिले हैं जबकि 27 घायल श्रमिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि सचिन जीआईडीसी (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया था, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई थी। केमिकल कंपनी Aether industries में हुए हादसे के बाद हाहाकार मच गया।
कंपनी ने छुपाई लापता कर्मचारियों की बात
बताया जा रहा है कंपनी में रात करीब 150 कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे में करीब 25 कर्मचारी घायल हुए थे और 7 कर्मचारी लापता थे। कंपनी प्रशासन ने 7 कर्मचारियों के लापता होने की बात छुपाई थी इन सभी लोगों के कंकाल आज सुबह बरामद हुए है। फिलहाल सभी घायल मजदूरों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।