रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कीर्ति कश्यप की नियुक्ति की गई है। कीर्ति कश्यप की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा की अनुशंसा से की गई है। कीर्ति कश्यप वैज्ञानिक है, साथ ही वे ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी है। श्री कश्यप छत्तीसगढ़ एडवाइजर मल्टी नेशनल कंपनी हॉस्पिटल स्कूल उद्योग संचालक है। कीर्ति कश्यप की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कीर्ति कश्यप को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
Related Posts
Add A Comment