Author: NEWSDESK
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर से ले जाया गया रायपुर
मैनपाट में पुलिस कर्मियों को ला रही एक बस शनिवार दोपहर को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस बस में 38 जवान सवार थे। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को श्री जितेन्द्र धुर्वे, भास्कर प्रधान एवं कमलेश कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु मां महामाया एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को घायल जवानों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री झा के द्वारा तत्काल घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर के द्वारा रायपुर ले जाने की व्यवस्था मेडिकल टीम के साथ की गई।
chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.











