उत्तर प्रदेश के बांदा में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को चाकू से गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया. आरोपी पिता ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि सब्जी में नमक ज्यादा हो गया था. लड़की चीख सुनकर मकान मालिक और उसे पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के सीने और कमर पर वार किया गया है. कोशिश है कि जल्द ही उसे रिकवर कर लिया जाएगा. उधर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर है. आरोपी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है. घटना शहर कोतवाली के सर्वोदय नगर की है. पीड़िता के घर में पिता और दो सगे भाई बहन रहते थे. इस मामले पर ष्ठस्क्क अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के सर्वोदय नगर में एक व्यक्ति जो मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है. उसने अपनी बच्ची को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031