हमारे देश में हर दूसरे दिन कोई ना कोई पर्व मनाया जाता रहा है। बता दें कि आगामी 18 सितंबर को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाओं के साथ ही अविवाहित युवतियां व्रत करती हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की चाह में इस व्रत को करती हैं। हरतालिका तीज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। बता दें कि इस दिन महिलाओं के 16 श्रृंगार का भी काफी ज्यादा महत्व होता है। महिलाएं पहले से ही तीज पर्व की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। हरतालिका तीज के मौके पर अगर आप भी सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो हाथों में मेहंदी जरूर लगवाएं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरह की मेहंदी को आप भी अपने हाथों पर सजा सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन के बारे में…
ऐसे सजाएं मेहंदी से हाथ
बता दें कि अगर आप भी हरतालिका तीज के मौके पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं। साथ ही आपके पास हाथ भर-भर के मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो आप सिंपल डिजाइन से अपने हाथों को सजा सकती हैं। सिंपल और सोबर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगवाने में टाइम भी नहीं लगेगा और यह जल्दी सूख भी जाएगा।
नई दुल्हन के लिए मेहंदी डिजाइन
अगर आपकी भी जल्द ही शादी हुई है। तो आप हरतालिका तीज के मौके पर अपने हाथों पर मेहंदी से दुल्हा-दुल्हन की डिजाइन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन से आपके हाथ भरे-भरे लगेंगे।
पति का नाम लिखवाएं
अगर आप चाहें तो मेहंदी डिजाइन के बीच में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में आप फूल-पत्ती बनाकर आप इसे खूबसूरत बना सकती हैं।
मंडाला मेहंदी
अगर आपको हाथ भरकर मेहंदी लगाना पसंद नहीं हैं तो आप मंडाला मेहंदी लगा सकती हैं। मंडाला मेहंदी की डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी।
यूनिक मेहंदी डिजाइन लगा हरतालिका तीज के पर्व को बनाएं खास, नहीं हटेगी लोगों की नजर
Previous Articleसरकार कर रही आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग, जानें पूरी वजह
Related Posts
Add A Comment



















