अमरावती : आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू को भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही छोटी सी IAS आरणा के एआई वीडियो पर लाड आ गया। उन्होंने वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए कमेंट किया कि आरणा का वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल इस वीडियो में आरणा बतौर विशाखापट्टनम कलेक्टर सीएम चंद्राबाबू नायडू से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए नजर आती है। फिर वह अचानक खिड़की में अपने पापा को देखती है तो सीएम नायडू को बाय-बाय अंकल बोलकर कॉल काट देती है।

नव्वु नक्कु नाचव मूवी से रिक्रिएट किया सीन

अभिनेता वेंकटेश की ऑल-टाइम हिट तेलगू पारिवारिक फिल्म नव्वु नक्कु नाचव के सीन पर री-क्रिएट AI वायरल मीम वीडियो सीएम चंद्राबाबू नायडू को काफी पसंद आया। इस वीडियो में पीली ड्रेस पहनी आरणा विशाखापट्टनम की जिला कलेक्टर की कुर्सी पर बैठी है। उसके आगे आरणा आईएएस की नेमप्लेट, तिरंगा और लैपटॉप रखा है। आरणा के पिता ने एआई वीडियो में इसी फिल्म के ऑडियो का इस्तेमाल किया। उन्होंने बैकग्राउंड स्क्रीन पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस जोड़ दी, जिससे ऐसा लगता है कि नन्ही सी आरणा सीएम के साथ लाइव मीटिंग में है।

बाय-बाय सीएम अंकल!

वीडियो के साथ एक डायलॉग भी चलता है, जो दिलचस्प है। मैंने IAS पास कर लिया है। विशाखापट्टनम के कलेक्टर ऑफिस में कलेक्टर की कुर्सी पर बैठी हूं। चंद्रबाबू नायडू गारू के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस चल रही है। जब मैं खिड़की की तरफ देखती हूं, तो मुझे अपने पापा दिखते हैं। तुरंत मैं चंद्रबाबू गारू से कहती हूं कि बाय सीबीएन अंकल (CBN Uncle), मैं अभी आपसे और बात नहीं कर सकती! पापा बाहर इंतजार कर रहे हैं और टीवी बंद कर देती हूं। फिर पापा के पास भागकर जाती हूं और उनके पैर छूती हूं। एआई का कमाल यह है कि इस छोटी कलेक्टर पर आम लोगों के साथ सीएम भी फिदा हैं।

सीएम चंद्राबाबू नायडू ने न सिर्फ इसे शेयर किया है, बल्कि आरणा को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आरणा एक दिन जरूर कलेक्टर बनेगी। बता दें कि जिस फिल्मी सीन पर आरणा के वीडियो को रिक्रिएट किया गया है, उसमें वेंकटेश अपने घर में टीवी देख रहे होते हैं। तभी उनकी नजर खिड़की के बाहर खड़े पापा पर पड़ती है और वह टीवी बंद कर देते हैं। फिर पापा से माफी मांगते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930