बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सात फेरों से पहले ही अचानक दूल्हे की मौत हो गई. जिस मंडप में कुछ देर बाद शादी की रस्में पूरी होनी थीं, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. दुल्हन के हाथों की मेहंदी सजी रह गई और दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

 मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन अचानक खुशी हुई काफूर

मामला मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की सरिसवा पंचायत के भरवलिया (वार्ड संख्या-6) का है. जानकारी के अनुसार,  शक्तिनाथ शर्मा( 25) की शादी पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित चिकनी गांव से  तय हुई थी. गुरुवार को  धूमधाम से बैंड-बाजे और रिश्तेदारों के साथ उनकी बारात  गांव पहुंची थी. यहां संतोष शर्मा की बेटी रघुनी कुमारी के साथ उनका विवाह होना था.  शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. बारात का स्वागत , दूार चार की रस्म और वरमाला के बाद  सात फेरों के लिए दूल्हा- दुल्हन लग्न मंडप में बैठे हुए थे, सभी अचानक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे माहौल को गम में बदल दिया.

अचानक पेट में उठा तेज दर्द

मृतक का भाई के  कर्मी शर्मा ने बताया कि फेरों से पहले अचानक दूल्हे के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया. शुरुआत में  परिजनों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए  उन्हें रक्सौल स्थित एसआरपीएस अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक बेहद देर हो चुकी थी.डॉक्टरों ने शक्तिनाथ शर्मा को मृत घोषित कर दिया.

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 जैसे ही दूल्हे की मौत की खबर शादी समारोह में पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई. जिस घर में दुल्हन की विदाई की तैयारी हो रही थी, वहां से दूल्हे की अर्थी की खबर ने सभी को झकझोर दिया।

मृतक के भाई कर्मा शर्मा ने बताया कि शक्तिनाथ तीन भाइयों में सबसे छोटा था. माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है. परिवार के लिए यह शादी एक बड़ी खुशी का मौका था, लेकिन अचानक आई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930