आगरा में आत्महत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है।  आगरा में एतमादपुर पर एक चावल व्यापारी का गला कटा हुआ शव मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक,  व्यापारी अपनी बीमारी के चलते अपने दर्द से इतना परेशान था वह जिंदगी की जंग में हार मान ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इतना ही नहीं सुसाइड से पहले व्यापारी ने Google पर सुसाइड करने की तरीके भी सर्च किए। और वहीं सुसाइड से एक घंटा पहले ही उसने चाकू खरीदा था।

मरने से पहले  उसने गूगल पर सर्च किया था कि गला काटने पर कितना दर्द होता है? पुलिस ने व्यापारी के चाकू खरीदने का CCTV और उसकी मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से इस बात का खुलासा किया। 

बता दें कि 12 सितंबर की रात करीब साढे़ आठ बजे एत्मादपुर हाईवे पर सफेद रंग की क्रेटा कार में बल्केश्वर निवासी चावल व्यापारी मनु अग्रवाल का शव मिला था। मनु के गर्दन कटी हुई थी।   

डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि मनु अग्रवाल लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार ता और वह अपनी इस बीमारी से परेशान था। केस में छानबीन करते समय जब पुलिस  करीब 200 CCTV चेक किए। इसमें उन्हें कमला नगर के चांदनी चौक पर एक बर्तन की दुकान पर सीसीटीवी मिला। जिसमें  मनु रात साढे़ सात बजे दुकान से चाकू खरीदता नज़र आया।  

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031