भागदौड़ से भरी लाइफस्टाइल में जल्दी-जल्दी खाना या खासकर चाय पीने के चक्कर में जीभ जल ही जाते हैं. खासकर गर्म चाय, गर्म कॉफी, पानी, खाना से जीभ जलना बिल्कुल नॉर्मल सी बात हो गई है. कभी-कभी तो यह तकलीफ इतनी ज्यादा होती है कि हम कुछ दिनों तक ठीक से स्वाद लेकर खाना भी नहीं खा पाते हैं. यह बेहद दर्दनाक हो सकता है. हालांकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से इसे मुक्ति पा सकते हैं.
ठंडा पानी से कुल्ला करें
अगर जीभ ज्यादा जल गई है तो इसे आराम पाने के लिए ठंडा पानी से कुल्ला करें. जली हुई जीभ के जलन को कम करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि ठंडे पानी से कुल्ला करें. ठंडा पानी से जीभ के सूजन और तकलीफ को कम किया जा सकता है. अगर आपके पास बर्फ के टुकड़े हैं उसे भी आप अपने जीभ पर रगड़ सकते हैं. इससे आपको आराम मिलेगा.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल जीभ की बॉडीगार्ड की तरह काम करेगा. यह आपको तुरंत दर्द से भी राहत देगा. आप अगर चाहते हैं कि आपको तुरंत राहत मिले तो पत्ते वाला एलोवेरा जेल लगाएं जिसमें केमिकल न हो.
शहद
जीभ में जिस जगह पर जली है वहां शहद लगा लें तुरंत आराम मिलेगा.
दूध और दही
जीभ जलने पर आप ठंडी दही लगा लें या दूध पिएं. इससे तुरंत में राहत मिलती है. डेयरी प्रोडक्ट्स न केवल जीभ को ठंडा रखती है बल्कि वह आपकी पेट को भी ठंडा रखने का काम करती है.
पुदीना के पत्ते
फ्रेश पुदीना के पत्ते आपको ताजगी देती है. ऐसे में जब आपकी जीभ जल गई है तो आप पुदीने का पत्ता लगा सकते हैं. जीभ जलने पर आप ताजी पुदीने के पत्तियों को चबाएं इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा.
डिस्क्लेमर-इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031