घर में मौजूद हर चीज का संबंध वास्तु से होता है। घर के बाहर या आसपास मौजूद चीजों से भी वास्तु का नाता माना जाता है। वास्तु में पेड़ों के बारे में भी काफी कुछ बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में कुछ पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन पेड़ों को घर के आसपास भी लगाना शुभ हो सकता है। बता दें कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से इसके कई तरह के फायदे नजर आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर में या घर के आसपास अशोक का पेड़ लगाए जाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अशोक के पेड़ का महत्व
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा संचालित होती है। अशोक के पेड़ को शोक नाशक बताया गया है। यह पेड़ घर पर आने वाले संकट को दूर करता है। अशोक के पेड़ को लगाने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। अशोक के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यों में करने से वास्तु दोष दूर होता है। घर में मौजूद कैसा भी वास्तु दोष अशोक के पेड़ के प्रभाव से नष्ट हो जाता है।
अशोक का पेड़ घर में लगाने के लाभ
वास्तु के मुताबिक घर में अशोक का पेड़ लगाने से तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों का अंत होता है। अशोक के पेड़ के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। घर के मुख्य द्वार के सीधे हाथ पर अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है। घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाने से शुभ काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31