रावतपुरा कालोनी वासियों ने पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी गजराज विराजमान का सपना संजोए रखा था,उनका यह सपना अब वर्ष 2023 की गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर साकार हुआ है। कालोनी निवासी प्रेमप्रकाश गजेन्द्र ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति बप्पा ने रावतपुरा कालोनी जाने का मन पहले ही बना रखा था, इसलिए अचानक से ही आनन – फानन बिना कोई कार्य योजना तैयार किये और बिना कोई मीटिंग किये भगवान गजराज जी को निमंत्रण देने के लिए नारायण सिंग ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, प्रेमप्रकाश गजेन्द्र, नरेश सेन, शक्ति सोनकर, राघवेन्द्र सिंग ठाकुर, शशिकांत पटेल, निखिल सेन, विकास राय और मोनू दिवान , चंद्रभूषण के साथ चल पड़े।

राघवेन्द्र सिंग ठाकुर ने बताया कि गणेश चतुर्थी की संध्या को भगवान गजराज जी के द्वितीय वर्ष आगमन पर कालोनी वासियों ने गाजे – बाजे डीजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात पं. पांडे जी ने भगवान गजराज जी विधि – विधान से पूजा – अर्चना कर स्थापना की एवं मोदक, मोतीचूर के लड्डू, श्रीफल, केला और सेब से भोग लगाया। कैलाश पाल जी का कहना है, कि कमल की पंखुड़ि में विराजमान भगवान गजराज की मनमोहक छटा देखने में अत्यंत सुंदर लग रही है। अभिषेक शुक्ला जी ने बताया कि द्वितीय वर्ष में भी भगवान गजराज से मोहल्ला में बड़े – बुढ़े और बच्चों में खुसी की लहर छाई हुई है। इस मंगलमय मौके पर समस्त कालोनी वासियो के बच्चे और महिलाएं बहुतायत की संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031