Viral News: कई बार निराशा हाथ लगने के बाद आस्ट्रेलिया में एक शख्स की ऐसी किस्मत बदली की, जिसके बारे में उसने सोचा नहीं था. वह न्यू साउथ वेल्स के सुदूर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में टिबूबुरा के पास माउंट स्टुअर्ट स्टेशन पर कई दिनों से खुदाई कर रहा था. इसी दौरान उसे सोने का 1.2 किलोग्राम का टुकड़ा (नगेट) मिला, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. उसे इस बड़े से सोने के टुकड़े के बारे में मेटल डिटेक्टर मशीन के जरिए पता चला. अब वह किसी कलेक्टर को खुदाई में मिले सोने के बारे में बेचने को सोच रहा है. 

मेटल डिटेक्टर में सिग्नल से मिला टुकड़ा

शख्स काफी समय से टिबूबुरा के पास माउंट स्टुअर्ट स्टेशन पर खुदाई कर रहा था. पर अब तक कुछ खास उसके हाथ नहीं लगा. इसी महीने एक दिन वह सोना खोजने के लिए खुदाई करते-करते थक गया था. वह काम बंद करने वाला था कि इसी बीच उसके मेटल डिटेक्टर ‘गोल्ड मॉन्स्टर 2000’ पर सिग्नल आया. उसे जितना बड़ा सोना का टुकड़ा मिला है, उस हिसाब से मशीन का सिग्नल तेज नहीं था.

100 मीटर जाने पर दिखी चमकीली चीज

पर जब वह करीब 100 मीटर नीचे पहुंचा, तब जाकर मशीन में जोर से आवाज आने लगी. इसके बाद मिट्टी हटाने पर गड्ढे के बीच एक चमकीली चीज दिखाई दी. जब उसने पूरी तरह से मिट्टी हटाकर देखा तो एकदम से वह हैरान रह गया. उसने टुकड़े को हाथ में लिया तो समझ गया कि यह सोने का टुकड़ा ही है. इसके बाद उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ABC News की रिपोर्ट के अनुसार, उसने बातचीत में कहा कि आप खुदाई करते हैं तो बहुत सारा कचरा निकलता है… जैसे सीसे की गोलियां, पुराने जमाने की कीलें, घोड़ों की नाल, और न जाने क्या-क्या.”

करोड़ों रुपये के इस सोने के मिलने का एक वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है, “इसे देखो! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा, इसे तो देखो.” बाद में सोने का यह टुकड़ा 1.2 किलो से ज्यादा का निकला है. जांच में पता चला कि इस टुकड़े में करीब 940 ग्राम शुद्ध सोना है. बाजार में इसकी 150,000 से 160,000 डॉलर मतलब करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031