वि.खं.-तिल्दा के सभी 39 संकुलों को 3-3 संकुलों का एक जोन बनाकर 13 जोन में विभाजित कर 23 सितंबर को सभी जोन में एकसाथ TLM प्रदर्शनी का आयोजन का आदेश जारी किया गया। इसी आदेश के अनुपालन में कनकी जोन में भी TLM प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त रूप से संकुल केन्द्र कनकी, घिवरा और कठिया नं.1 का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा (क) में किया गया। इस प्रदर्शनी में तीनों संकुलों के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतियोगी के रूप में बड़े ही उत्साह से भाग लिए। प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी कक्षा स्तर के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही आकर्षक सहायक शिक्षण सामाग्री का प्रदर्शन किये। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सुश्री सीमा मेश्राम जी नोडल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नोडल प्राचार्य सहित सभी निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों से उनके द्वारा निर्मित TLM किस कक्षा स्तर के लिए है, किस विषय आधारित है तथा बच्चों के शिक्षण में कितनी सहायक है इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से बारीकियों पर चर्चा किये।


प्रदर्शनी में प्राथमिक विभाग से श्री सुरेन्द्र कोसरिया सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला मादाडीह, संकुल घिवरा ने प्रथम, श्री जितेंद्र साहू सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला मोतिमपुर कला, संकुल कनकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विभाग से श्रीमती पदमिनी कतलम शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा (क) संकुल कनकी ने प्रथम, श्री अशोक साहू शिक्षक, शासकीय पुर माध्यमिक शाला मोतिमपुर कला, संकुल कनकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अपने उद्बोधन में नोडल प्राचार्य सुश्री मेश्राम ने सभी प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके द्वारा मेहनत और लगन से निर्मित TLM की खुले मन से प्रसंशा की साथ ही उन्होंने इसका उपयोग प्रतिदिवस कक्षा कक्ष में बच्चों के अध्यापन के दौरान करने अपेक्षा प्रकट कीं उन्होंने कहा कि आज कल के आधुनिक विद्यार्थी सदैव नया और अलग तरह के सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से सीखने सदैव जिज्ञासु प्रवित्ति के होते है इसलिए हम शिक्षकों को सभी विषय संबंधित सहायक शिक्षण सामाग्री का निर्माण कर प्रदर्शन बच्चों के मध्य करना चाहिए जिससे उनके दक्षता विकास में सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्रम में नोडल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी सुश्री सीमा मेश्राम, SMC अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला परसदा श्री बिसाहू राम साहू, वरिष्ठ सदस्य श्री पंचराम साहू, श्री कोमल साहू, व्याख्यता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी श्रीमती श्वेता त्रिपाठी, समन्वयक कनकी श्री बी पी वर्मा, समन्वयक कठिया नं.1 श्री राजेन्द्र वर्मा, समन्वयक घिवरा कैलाश बघेल, वरिष्ठ प्रधान पाठक गण श्री डी आर बंजारे, श्री रतन लाल वर्मा, श्री रमेश वर्मा, श्री उदे राम वर्मा, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के SMC सदस्यों, महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों सहित तीनों संकुलों से शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031