कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को एक महिला एटीएम में पैसे लेने गई। पैसे लेने के बाद जब महिला निकलने लगी तो गार्ड ने उसे आंटी कह दिया। सुरक्षा गार्ड के आंटी कहने के साथ ही महिला ने कथित तौर पर मारपीट की। महिला ने लात-घूंसे के बाद गार्ड को चप्पल से भी पीटा। महिला इसलिए गुस्से में आग बबूला हो गई थी क्योंकि गार्ड ने उसे आंटी कहकर संबोधित किया था। पुलिस के मुताबिक, महिला ने एटीएम से पैसे निकाले थे और केबिन के दरवाजे के पास खड़ी थी। उसे देखकर सुरक्षा गार्ड ने अन्य ग्राहकों के लिए रास्ता साफ़ करने के प्रयास में, उसे आंटी कहकर संबोधित करते हुए एक तरफ जाने के लिए कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंटी शब्द सुनते ही महिला नाराज हो गई और कथित तौर पर गार्ड को अपनी चप्पलों से मारा और लात-घूंसे भी बरसाए।
घटना को देख रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि घटना के समय महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही होगी, लेकिन इस पहलू पर अभी भी जांच चल रही है। हमले के बावजूद सुरक्षा गार्ड को कोई बड़ी चोट नहीं आई। जहां तक महिला की बात है तो वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031