हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विशाल अजगर को एक फ्लैट की खिड़की से जुड़ी एक लोहे की ग्रिल से लटका हुआ देखा जा सकता है. इंटरनेट पर यूं तो सांप से जुड़े कई वीडियो रोजाना वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.
वायरल हो रहे इस चौंका देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक विशालकाय अजगर खिड़की से लटककर बेडरूम में घुसने की तैयारी में था, जिसे देखकर घर वाले दहशत में आ गए. इस दौरान दो लोग अजगर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि, कैसे एक शख्स अजगर की पूंछ पकड़ने की कोशिश करने लगता है, जबकि वहां मौजूद दूसरा शख्स अजगर का सिर पकड़कर उसे ग्रिल से छुड़ाने की कोशिश करने लगता है. थोड़ी ही देर बाद अजगर अपनी पकड़ खो देता है और लोहे की ग्रिल से नीचे गिर जाता है. मामला महाराष्ट्र के ठाणे की किस जगह से इस बात का खुलासा फिलहाल अब तक नहीं हो सका है.
यहां देखें वीडियो

https://twitter.com/QueenofThane/status/1706349277566644311?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1706349277566644311%7Ctwgr%5E00525d915e94e030fdfab361f4b973d0a32350b0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fpython-found-in-thane-viral-video-of-snake-rescuers-drop-huge-python-dangling-from-home-window-4424535


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को @QueenofThane नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीनन किसी की भी हालत खराब हो सकती है. पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, यह वीडियो मुंबई के ठाणे का बताया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘ठाणे की एक बिल्डिंग में एक विशाल अजगर (सांप) देखा गया, जिसे दो बहादुर व्यक्तियों ने बचाया, बचाव वीडियो. #ठाणे #मुम्बई’. (ndtv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031