What's Hot

महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक सप्ताह के अंदर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने विभिन्न मामलों में 46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा, हीरे, सोने के आभूषण और अन्य अवैध सामग्री जब्त की है, जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. उन्होने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हाइड्रोपोनिक भांग जैसे अन्य सामग्री, हीरे और सोने बरामद किए गए हैं. 

छत्रपति हवाई अड्डे पर 44.292 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे नौ यात्रियों से अलग-अलग मामलों में कुल 44.292 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य 44.292 करोड़ रुपये है.

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी यात्रियों के पास से मादक पदार्थ और मन प्रभावी पदार्थ मिलने से एनडीपीएस अधिनियम के तहत , इन्हें गिरफ्तार किया गया है.  इसके अलावा 299 ग्राम मेथाक्वालोन (एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मन प्रभावी पदार्थ) भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 74.75 लाख रुपये है.

नौ यात्रियों से 15.16 लाख रुपये के प्राकृतिक पन्ना सहित अन्य रत्न बरामद

उन्होंने बताया कि पांच अलग-अलग मामलों में, सीमा शुल्क विभाग के कर्मियों ने 32.85 लाख रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्रा, 94.97 लाख रुपये मूल्य के हीरे और 160.790 ग्राम वजन के 21 कैरेट सोने के आभूषण (मूल्य 21.51 लाख रुपये) जब्त किए गए हैं. इसके अलावा रत्न भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है.

इसके साथ ही उन नौ यात्रियों से 1,203.69 कैरेट के तराशे हुए प्राकृतिक पन्ना, एमेथिस्ट, माणिक, नीलम सहित अन्य रत्न बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 15.16 लाख रुपये है. अधिकारियों ने बताया कि इन सब की जब्तियां सीमा शुल्क अधिनियम और संबंधित अन्य कानूनों के प्रावधानों के तहत की ही गई हैं. वहीं जांच अभी जारी है और तस्करी के नेटवर्क का भी पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930