जालंधर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक छात्रा के साथ यात्री नहीं बल्कि रेल सफाईकर्मी ने ही छेड़खानी शुरू कर दी। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, लुधियाना में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा गरीबरथ एक्सप्रेस से अपने घर मोतिहारी आ रही थी। यात्रा के दौरान वह ऊपर वाले बर्थ से नीचे उतरकर अपना मोबाइल चार्ज करने लगी। इसी बीच, एक युवक आकर वही बैठ गया और छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने लगा। आरोप है कि जब उसने मना किया तो युवक छात्रा को परेशान करने लगा। रात में युवक छात्रा के शरीर को भी किसी बहाने ‘टच’ करता रहा।
छपरा स्टेशन के पास गुरुवार को युवक, लड़की के और नजदीक पहुंचने की कोशिश करने लगा। डरी सहमी छात्रा दूसरे कोच में चली गई, लेकिन वहां भी यह युवक पहुंच गया। बाद में छात्रा ने एक-दो यात्रियों को इसके बारे में बताया। इस बीच, एक पुलिसवाले ने युवक की हरकत को भांप लिया। उसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर रेल एसपी कंट्रोल को खबर दी। उधर, कंट्रोल से उसको पकड़कर रखने को कहा गया। कुछ यात्रियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आने के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान रेल सफाईकर्मी सौरभ के रूप में की गई, जो आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। यह कॉन्ट्रैक्ट पर रेलवे में कार्यरत है। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031