पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. एक वक्त था, जब इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लोग बुजुर्ग हुआ करते थे. लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या अब न सिर्फ युवाओं, बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है. दिल के दौरे से जुड़ा एक ताजातरीन मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. सूरत के स्कूल में पढ़ाई करते वक्त 8वीं क्लास की छात्रा को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोडादरा क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. 12 साल की छात्रा क्लास में पढ़ाई कर रही थी. तभी एकाएक वह बेहोश होकर सीधा जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद क्लास के बच्चों और खुद शिक्षक ने उसे होश में लाने की कोशिश की. हालांकि जब वह होश में नहीं आई तो स्कूल स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वायरल हो रहा घटना का वीडियो


इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को दिल का दौरा पड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिक्षक क्लास में पढ़ा रहा है और बच्ची सबसे आगे वाली सीट पर बैठी है. बच्ची पहले तो पढ़ाई करती हुई नजर आती है. हालांकि एकाएक वह जमीन की ओर झुकने लगती है और बेहोश होकर गिर जाती है. उसके गिरने के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच जाती है. शिक्षक भी उसे होश में लाने में लग जाते हैं. जब वह होश में नहीं आती तो उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है. हालांकि इलाज मिलने से पहले ही बच्ची दम तोड़ देती है. यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
सदमे में परिवार
बेटी की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. उसकी क्लास के बच्चे और टीचर्स भी इस वाकये से काफी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 12 साल की बच्ची को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच चल रही है. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031