राजस्थान के धौलपुर में दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. छोटा भाई अपने बड़े भाई को सरकारी टीचर पद पर जॉइनिंग कराने जा रहा था. तभी उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई. इससे गाड़ी में आग लग गई और दोनों भाइयों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया. इसके बाद उनके परिजनों को जानकारी दी. शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना बाड़ी सदर थाना इलाके के बिजौली गांव के पास की है. सदर थाना इलाके के सुंदरपुर गांव के रहने वाले 26 साल के विजय और 22 साल के आकाश शनिवार को बाइक से करौली जिले के गंगापुर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बाइक और ट्रक में आग लग गई. ड्राइवर और कंडेक्टर ट्रक छोड़कर फरार हो गए. हादसे को लेकर मृतक के परिजन विश्वनाथ ने बताया कि विजय का टीचर पद पर करौली जिले के गंगापुर में चयन हुआ था. परिवार ने बताया कि बड़े बेटे को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल था. विजय का छोटा भाई आकाश उसे गंगापुर में जॉइनिंग कराने बाइक से ले जा रहा था. रास्ते में हादसे से दोनों की मौत हो गई. विजय पढ़ाई में काफी होशियार था. बाड़ी सदर थाना के एसएचओ विजय सिंह छोकर ने बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिली कि बिजौली गौशाला के पास हादसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवारों को ट्रक के नीचे से निकाला. इसमें से एक शख्स बुरी तरह जला हुआ था. दोनों को अस्पताल पहुंचाया. मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031