कोरबा। कटघोरा वनमंडल में बेबी एलीफेंट की मौत हो गई है। घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सलियाभाठा की है घटना ,वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच एवं आवश्यक कार्यवाही में जुटे हैं। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण कर रहा था। घटना रात लगभग तीन बजे की है, जटगा वन परिक्षेत्र के सलियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही, जांच कार्यवाही जारी है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि कटघोरा वनमंडल में एक हाथी का बच्चा मृत पाया गया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है वन परिक्षेत्र यहां हाथियों का दल विचरण करता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031