फरीदाबाद : फरीदाबाद के तिलपत गांव में एक 25 वर्षीय बाउंसर की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान नूंह जिले के बीसरू गांव निवासी वली मोहम्मद के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ था। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे वली मोहम्मद पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल वली मोहम्मद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में उसका भाई तैय्यब भी घायल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 बच्चे को टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद

तिलपत गांव निवासी ताहिर के मुताबिक, वीरवार रात करीब आठ बजे उनके नए घर में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक की बाइक से ताहिर के भतीजे को टक्कर लग गई। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ने लगा। परिवार के लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के लिए ताहिर का भांजा वली मोहम्मद बीच-बचाव करने पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान साहिल समेत आरोपियों ने वली मोहम्मद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

 सिर पर किए कई वार, अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत

मृतक के मामा ताहिर ने बताया कि वली मोहम्मद करीब चार साल बाद उनके घर आया था। आरोप है कि साहिल ने वली मोहम्मद पर लोहे की रॉड से लगातार वार किए। उसके सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, वली मोहम्मद का भाई तैय्यब भी झगड़े में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  गांव में अखाड़ा चलाता था वली मोहम्मद

वली मोहम्मद शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह पेशे से बाउंसर था। इसके अलावा उसे कुश्ती का शौक था और वह अपने गांव में एक अखाड़ा भी चलाता था, जहां बच्चों को कुश्ती सिखाता था। वह आसपास के इलाकों में आयोजित होने वाले दंगलों में भी हिस्सा लेता था। उसकी हत्या की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

 पुलिस कर रही मामले की जांच

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031