उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पश्चिम भारत की तरह नॉर्थ ईस्ट में भी बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ होती है। आपको नॉर्थ ईस्ट में मौजूद अद्भुत और खूबसूरत घाटियां, हसीन तालाब, मनमोहक झरने और प्राकृतिक खूबसूरती बरबस ही पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसलिए पूरे साल यहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी पहली बार नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो बता दें कि इस दौरान आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अन्य हिस्सों से नॉर्थ ईस्ट का परिवेश काफी अलग होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ अमेजिंग टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप अपनी नॉर्थ ईस्ट की यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
मौसम का जरूर रखें ध्यान
नॉर्थ ईस्ट, भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जहां पर मौसम अधिकतर सुहावना रहता है। मणिपुर,असम, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों में जुलाई से लेकर अगस्त के बीच में बारिश होती रहती है। वहीं कई राज्यों में सड़कें और पहाड़ आदि बादलों से ढक जाते हैं। उत्तर भारत की तरह नॉर्थ ईस्ट में अधिक गर्मी नहीं प?ती है। ऐसे में अगर आपको मौसम के हिसाब से ढलने में समस्या नहीं होती है, तो आप नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य और शहर आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए मौसम की जानकारी लेकर कपड़ों की पैकिंग करें। क्योंकि सर्दियों में कई बार भारी बर्फबारी होती है।
खानपान का रखें खास ख्याल
नॉर्थ ईस्ट घूमने जाने पहले आपको यहां के खानपान के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। क्योंकि भारत के अन्य हिस्सों से नॉर्थ ईस्ट का भोजन बिल्कुल अलग होता है। कुछ लोग नॉर्थ ईस्ट का खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी स्थानीय खाना नहीं अच्छा लगता है, तो आप उस दौरान क्या खाएंगे। इस तरह से अपनी ट्रिप प्लान करें। लेकिन अगर आपको यहां का पारंपरिक खाना पसंद है, तो फिर यह यात्रा आपके लिए हमेशा यादगार रहेगी।
लोकल लोगों का स्वभाव
अगर आप ट्रिप प्लान करने से पहले यह सोचकर परेशान हैं कि स्थानीय लोगों का स्वभाव कैसा होगा। तो बता दें कि पर्यटकों के प्रति नॉर्थ ईस्ट के लोगों का स्वभाव काफी अच्छा होता है। आप किसी जगह के बारे में स्थानीय लोगों से बेहिचक पूछ सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए यहां की पारंपरिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।
पहाड़ों की सुखद यात्रा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा नॉर्थ ईस्ट के लगभग सभी राज्य पहाड़ों के बीच मौजूद हैं। इसलिए इन राज्यों में सफर करने के लिए आपको मैदानी जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आप पहाड़ों आदि में चलने व घूमने का शौक रखते हैं, तो आपका सफर अधिक यादगार बन सकता है। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इन टिप्स का भी रखें खास ध्यान
नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए आपको स्थानीय बस और टैक्सी से घूमना होगा।
भारत के अन्य राज्यों में आपको यहां पर चीजें कीमती होने के साथ सस्ती भी मिल सकती हैं।
नॉर्थ ईस्ट में रुकने के लिए होटल बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31