सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब और डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर एक महिला के मुंह से सांप निकालता हुआ नजर आ रहा है. यहां चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के मुंह में सांप घुसा कैसे. इंटरनेट पर तमाम यूजर्स बस यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. मुंह में सांप कैसे घुस सकता है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बेहोश महिला के मुंह से एक मीटर लंबा सांप निकाल रहे हैं. आपको यह जानकर और ज्यादा हैरानी होगी कि ये सांप जिंदा था, जो महिला के शरीर में घूम रहा था.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला डॉक्टर और नर्स मिलकर महिला के शरीर के अंदर घुसे सांप को निकाल रहे हैं. जैसे ही सांप को एक लंबी ट्यूब की मदद से बाहर निकाला जाता है, वह छटपटाकर इधर-उधर भागने लगता है. जिसकी वजह से पास खड़ी एक नर्स डर जाती है. बताया जा रहा है कि ये सांप एक मीटर लंबा था और जिस महिला के शरीर में यह सांप घुसा था, वो रूस के दागेस्तान के गांव की रहने वाली थी. महिला के शरीर में यह सांप तब घुसा, जब वो अपने बैकयॉर्ड में सो रही थी.
सोते वक्त खुला रह गया मुंह


महिला का सोते वक्त मुंह खुला रह गया, जिसकी वजह से सांप रेंगते-रेंगते उसके मुंह के अंदर प्रवेश कर गया. सांप के शरीर के अंदर प्रवेश करने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने पहले महिला को एनेस्थीसिया दिया, फिर इसके बाद उसका ऑपरेशन किया.
सांप की मौजूदगी का नहीं था अंदाजा
डॉक्टरों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह सांप हो सकता है. जब ऑपरेशन के दौरान उसे शरीर से बाहर निकाला गया, तब डॉक्टर भी सांप को देखकर चौंक गए. हैरानी की बात यह थी कि सांप जिंदा था और बाहर निकलने के बाद रेंग रहा था. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी दंग रह गए. किसी को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है. बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2020 का है. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31