टीवी शो अनुपमा में इन दिनों शाह परिवार पर गम के बादल छाए हुए हैं. समर की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है. अनुपमा अपने लाडले बेटे को खोने का दर्द सहन नहीं कर पा रही है. वहीं प्रेग्नेंट डिंपी की भी हालत खराब है. वहीं दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां बढ़ रही हैं. दरअसल, अनुज की क्लब में सोनू नाम के शख्स के साथ लड़ाई होती है. इसके बाद सोनू गुस्से में अनुज पर गोली चलाता है और समर अनुज को बचाने के लिए वो गोली खुद के ऊपर ले लेता है. जिसके बाद समर की मौत हो जाती है. इसके बाद से वनराज अनुज को समर की मौत का जिम्मेदार मान रहा है. इसी कारण से अनुपमा भी अनुज से नाराज है. ऐसी भी खबरें आईं कि अनुपमा और अनुज का तलाक हो जाएगा. अब फिल्मी बीट ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘अनुपमा और अनुज तलाक नहीं ले रहे हैं. हां, बा और वनराज अनुपमा को बड़ा डिसिजन के लिए इंफ्लूएंस करेंगे, इसके बाद दोनों कुछ समय के लिए अलग हो जाएंगे.’

शो में इस शख्स की होगी री-एंट्री?

वहीं इसी बीच अब खबरें हैं कि शो में निर्मित (ऋषभ जयसवाल) की दोबारा से एंट्री हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. देखना मजेदार होगा कि शो में कौन-कौन से नए ट्विस्ट आएंगे. बता दें कि शो में निर्मित, डिंपी के पहले पति के रोल में था. डिंपी और निर्मित की लव मैरिज हुई थी. लेकिन डिंपी के साथ हुए एक हादसे के बाद निर्मित उसे अकेला छोड़ देता है और तलाक ले लेता है. निर्मित के जाने के बाद समर डिंपी को संभालता है और दोनों में प्यार हो जाता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31