दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां टैक्सी ड्राइवर को करीब 200 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बारे में बीती रात करीब 11.30 बजे पुलिस को जानकारी मिली. पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो एक ड्राइवर रोड पर गंभीर हालत में मिला है, उसके सिर में गंभीर चोट थी.
पुलिस को जांच में पता चला कि टैक्सी ड्राइवर की कार को बदमाश लूट रहे थे, जब ड्राइवर ने विरोध किया तो बदमाशों ने ड्राइवर पर हमला कर दिया. इसके बाद करीब 200 मीटर तक ड्राइवर को घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने धारा 302 यानी हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अभी तक आरोपी फरार हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31