उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने पड़ोसी नर्स के सिपाही पति पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता का कहना है कि पड़ोस वाले सरकारी क्वार्टर में रहने वाली नर्स का पति पुलिस विभाग में सिपाही है. मंगलवार सुबह जब वह नहा रही थी तभी उसने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना ली. नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का एहसास होने पर नर्स ने शोर मचा दिया. आसपास के लोग जुटे तो सिपाही के मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दी गई. इसके बाद तत्काल इसकी जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी कांस्टेबल अपने क्वार्टर में ताला लगाकर भाग निकला. पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी सिपाही की भी तलाश की जा रही है. पीडि़त नर्स ने बताया कि अमित नाम का यह व्यक्ति पुलिस में कांस्टेबल है, मंगलवार की सुबह जब वो बाथरूम में नहाने गई तो आरोपी सिपाही चोरी छुपे नहाते वक्त उसकी वीडियो बनाने लगा. इसी बीच उसे एहसास हुआ तो उसने शोर मचा दिया. पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पीडि़ता के मुताबिक पुलिस ने उनसे कहा है कि महज़ इस आधार पर हम कार्यवाही नहीं कर सकते, लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल की फोरेंसिक जांच के दौरान अगर डिलीट किया वीडियो बरामद हो जाता है तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस बारे में जब जिला अस्पताल के प्रभारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन था इसका हमें कुछ पता नहीं है, कुछ नर्सेज की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जाती है, उनके रहने के लिए ही नर्स हॉस्टल में क्वार्टर आवंटित किए जाते हैं. जिला अस्पताल प्रभारी ने माना कि नर्स हॉस्टल में पीड़िता के साथ ही दूसरी स्टाफ नर्स भी क्वार्टर में रह रही थी. प्रभारी ने इस पूरे मामले की जांच की बात कही और जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की बात कही है. उन्होंने कहा कि नर्स द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है और अगर पुलिस को किसी भी तरह की हमारे सहयोग की जरूरत होगी तो हम सहयोग करेंगे.एसपी सिटी मुरादाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में तैनात न्यायालय ड्यूटी में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर एक स्टाफ नर्स ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है मुकदमा दर्ज कर आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित किया जा रहा है और आरोपी हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी आरोप लगाने वाली स्टाफ नर्स जहां रहती है वहीं बराबर में आरोपी हेड कांस्टेबल की पत्नी भी रहती है और वह भी स्टाफ नर्स है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031