जब शरीर में प्रोटीन का मेटाबोलिज्म गड़बड़ा जाता है तो ये प्यूरिन के रूप में हड्डियों के बीच जमा होने लगता है। ऐसे में ये गैप पैदा करता है जिसे गाउट की समस्या कहते हैं। इस स्थिति में गांठ गोभी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इस सब्जी में कुछ ऐसे गुण हैं जो कि हड्डियों के दर्द को कम करने के साथ सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी हड्डियों के लिए इस सब्जी के कई फायदे हैं। तो, जानते हैं इन तमाम गुणों के बारे में और फिर जानेंगे कि ये कैसे मददगार है।
हाई यूरिक एसिड में गांठ गोभी खाने के फायदे

फाइबर से भरपूर
फाइबर से भरपूर गांठ गोभी आपके शरीर के प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज कर सकती है। ये पाचन तंत्र को तेज करती है और प्यूरिन पचाने में मददगार है। इससे मल के जरिए शरीर में जमा प्यूरिम बाहर आ जाता है और यूरिक एसिड शरीर में अतिरिक्त रूप में जमा नहीं होता। इससे शरीर में यूरिक एसिड की समस्या नहीं बढ़ती और गाउट की समस्या नहीं होती।


एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गांठ गोभी का सेवन शरीर में सूजन को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी, एंथोसायनिन और आइसोथियोसाइनेट जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो कि सूजन को ट्रिगर करने से रोकते हैं और दर्द से बचाते हैं।

कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर ये सब्जी बहुत फायदेमंद है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे में गांठ गोभी खाना इसलिए भी फायदेमंद हो जाता है क्योंकि इसमें ये दोनों प्रचुर मात्रा में हैं और ये गाउट की समस्या में दर्द को कम करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई यूरिक एसिड में गांठ गोभी का सेवन करना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31