हर घर में ऐसा देखने को मिलता है कि पति अपनी पत्नी की कही बात को अकसर भूल जाता है। पति अगर अपनी पत्नी की कही बात भूल जाता है तो फिर क्या होता, यह आपको भी पता होगा। पत्नी नाराज होती है इसके बाद पति की क्लास लग जाती है। लेकिन क्या ऐसा कभी हुआ है कि आप कहीं जा रहे हो और रास्ते में अपनी पत्नी को ही भूल गए हो। आपने भले ही कभी ऐसा नही किया हो मगर थाईलैंड में एक शख्स से यह गलती हो गई। अब सोचिए जब बीवी की बात भूलने पर क्लास लग जाती है तो उसे ही रास्ते में भूलने पर क्या होगा।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला काफी पुराना है जो अब सामने आया है। यह मामला थाईलैंड का है जहां 2022 में क्रिशमश के दौरान बूनटॉम नाम का शख्स अपनी पत्नी(अम्नुय चैमून) के साथ महा सरखम प्रांत में अपने होमटाउन जा रहे थे। लंबे सफर के दौरान ऐसा हर किसी के साथ होता है कि उसे बीच में टॉयलेट जाना पड़ता है। ऐसा ही अम्नुय के साथ हुआ और 3 बजे बाथरूम के लिए गाड़ी रोकनी पड़ी। बूनटॉम बाथरूम के लिए कार से बाहर निकला जिसके बाद उसकी पत्नी भी बाथरूम के लिए उतर गई। अम्नुय जब बाथरूम से वापस लौटी तो उसने देखा कि वहां पर गाड़ी नहीं है। अम्नुय के लिए दिक्कत इस बात की थी कि उसका फोन और पैसा गाड़ी में छूट गया था।
इसके बाद उसके पास पैदल चलने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। करीब 13 मील तक चलने के बाद उसे एक पुलिस स्टेशन मिला जहां उसने पुलिस से अपने पति को खोजने के लिए मदद मांगी। हैरान करने वाली बात यह है कि उसे अपने पति का फोन नंबर भी याद नहीं था। महिला ने अपने फोन पर कई बार कॉल किया मगर उसका कोई रिस्पांस नहीं मिला।
बूनटॉम ने बताई वजह
इस मामले में बूनटॉम को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तब तक वह 100 मील दूर जा चुका है। अपनी गलती सुधारने के लिए शख्स वापस लौटा और अपनी पत्नी को खोजने लगा। जब वह अपनी पत्नी से मिला तब उसने बताया कि ऐसा कैसे हुआ। उसने बताया कि, उसे लगा अम्नुय कार की पीछे वाली सीट पर सो रही है। इसलिए उसने डिस्टर्ब करना सही नहीं समझा। (indiatv.in)
अपनी पत्नी को बीच रास्ते पर भूलकर 100 मील दूर चला गया शख्स…. वजह सुनकर नहीं रूकेगी आपकी हंसी…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














