उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद महिला की कार में आग लग गई. आग लगने के कारण महिला कार में फंस गई और संदिग्ध परिस्थियों में जलकर उसकी मौत हो गई. महिला बीजेपी की स्थानीय नेत्री बताई जा रही है. घटना देर रात की है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सरिता चौधरी है. बीती रात नूरपुर मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद सरिता चौधरी की कार में आग लग गई. इस हादसे में उनकी कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौगावां सादात थाना पुलिस ने गंभीर हालत में सरिता चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन तब तक देर चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में सरिता के फोन पर परिजनों का फोन आया तो उनको सूचना दी गई. जिसके बाद शव की पहचान हो सकी.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













