लखनपुर। लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेलदगी के राजातालाब में एक महिला की लाश मिली। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात्रि 9 बजे बेलदगी कोरवा पारा निवासी घर के सभी परिवार नजदीक में ही दशहरा देखने शंकर घुटरा गए हुए थे।
संतोषी कोरवा पति उदित कोरबा (45 वर्ष) रात को घर में अकेली थी। आशंका जताई जा रहा है कि महिला शौच के लिए बाहर निकली हुई थी, लेकिन पैर फिसलने से तालाब में जा गिरी होगी। सुबह ग्रामीणों के द्वारा देखा गया कि पानी में एक महिला का शव तैर रहा है।
उनके परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों के द्वारा पुलिस थाना लखनपुर में जानकारी दी गई, जहां पुलिस मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए लखनपुर लाया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930