आपने कई लोगों की अजीबोगरीब आदतों के बारे में सुना ही होगा। एक महिला भी आजकल ऐसी ही किसी वजह से सुर्खियों में है। महिला बिस्तर पर नहीं बल्कि कब्र पर सोती है। जी हां! रोंगटे खड़े करने वाले इस मामले को जानने के बाद सब लोग हैरान हैं।

महिला का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने कॉफिन वाले बिस्तर के बारे में लोगों को बता रही है। महिला बताती है कि उसके पास कब्र है, जिसमें वो रोजाना सोती है। महिला ने खुलासा करते हुए कहा कि उसके कॉफिन का साइज 6 फुट 8 इंच लंबा है।

महिला बताती है कि ये कॉफिन बहुत ज्यादा आरामदायक है। महिला कहती है कि ये एयरटाइट नहीं है। महिला कहती है कि कब्र में जाकर वो अपनी जिंदगी की सारी परेशानियों को भूल जाती है। महिला के वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। कई लोगों ने उसके वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने महिला की इस चॉइस को बेवकूफी भरा तो कईयों ने पागलपन बताया है।

कब्र में सोने के अपने आइडिया के बारे में बताते हुए महिला ने कहा कि वो अपनी सारी परेशानियां अपनी इस अजीबोगरीब आदत के चलते भूल जाती है। महिला ने कहा कि एक बिस्तर और कब्र में सोने में काफी फर्क होता है। कब्र में सोना काफी कोजी कोजी अहसास कराता है। आप अपने आप में होते हो। एक यूजर ने कहा कि ये काफी आरामदायक लग भी रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031