Una News : हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रीना देवी (33) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि रीना देवी के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उसकी और बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। देखते ही देखते अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और अफरा-तफरी मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की विभागीय छानबीन की जा रही है। फिलहाल, लापरवाही के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के सटीक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031