विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अफसर सुभाष सिंह राज ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। रिटर्निग अफसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मंदिर चौक से सिंधी कालोनी रोड, भक्त कंवर राम रोड, मुख्य मार्ग एवं अयोध्या नगर (चर्च गली), डॉ. घाटगे नर्सिग होम, सिंधी कालोनी बिलासपुर में बिजली के खंभो में बैनर पोस्टर लगाया गया है एवं मेन रोड पर बैनर पोस्टर से प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : आचार संहिता उल्लंघन… इस कांग्रेस प्रत्याशी को जारी हुआ नोटिस…
Related Posts
Add A Comment


















