आने वाले दिनों में प्रदेश में ठिठुरन थोड़ी बढऩे वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पडऩे की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है और एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू होगी, इससे ठंड और बढ़ेगी।
ठंड की दस्तक शुरू होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने शुरू हो गए है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों का नया स्टाक आया हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31