एमपी के सतना स्थित कामदगिरी परिक्रमा पथ  चित्रकूट में बैठकर भीख मांगने वाली महिला का पथ में ही घूमने वाले दो युवकों ने अपहरण किया. इसके बाद सूनसान स्थान पर ले जाकर बलात्कार किया, किसी तरह अपने हाथ-पैर की रस्सी खोलकर क्षेत्रीय लोगों की मदद से थाना पहुंची नाबालिगा ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों ही आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कामदगिरी परिक्रमा पथ में किनारे अपनी नेत्रहीन मां के साथ 13 वर्षीय नाबालिगा भीख मांगती  रही, यहां पर होने वाले भंडारे से मां-बेटी अपना पेट भर लेती और जहां पर जगह मिलती दोनों आराम कर लेती थी. दो दिन पहले परिक्रमा पथ पर ही चाय की दुकान लगाने वाले राजेश पटेल व राकेश पटेल निवासी भरतकूप उत्तरप्रदेश आए और मौका पाकर नाबालिगा को अपहरण कर सूनसान स्थान पर ले गए.

जहां पर दोनों ने नाबालिगा के हाथ,पैर बांधकर बारी-बारी से बलात्कार किया. इधर बेटी के अचानक लापता होने से नेत्रहीन मां इधर से उधर भटकते हुए लोगों से अपनी बेटी के बारे में पूछती रही लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली. दूसरे दिन नाबालिगा  रोते बिलखते हुए अपनी मां के पास पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताया. इसके बाद क्षेत्रीय लोगों की मदद से चित्रकूट थाना पहुंचकर पुलिस को रेप की जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस घटना से नाबालिगा इतनी डर गई कि वह रोती ही रही. कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031