देश के 5 राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के बीच भी कांग्रेस में घमासान का दौर जारी है। असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रत्युष रॉय ने पार्टी में परिवारवाद का इल्जाम लगाते हुए 11 नवंबर 2023 को अपना त्यागपत्र दे दिया। वहीं, त्रिपुरा कांग्रेस ने AICC को पत्र लिखकर अपने MLA बिराजित सिन्हा के खिलाफ ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए एक्शन लेने की माँग की है।

रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपुरा कांग्रेस ने बिराजित सिन्हा पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने और पार्टी नेताओं के भीतर ‘गुटबाजी के लिए उकसाने’ का इल्जाम लगाया है। बता दें कि बिराजित सिन्हा ने त्रिपुरा कांग्रेस इकाई के प्रमुख भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही AICC त्रिपुरा कांग्रेस के अनुरोध पर जवाब देगी। इस साल की शुरुआत में बिराजित सिन्हा को त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। यहाँ तक कि, सिन्हा के करीबी सहयोगी सम्राट रॉय को भी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के त्रिपुरा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद ऐसा मन जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में भी जाना बंद कर दिया था।

वहीं, असम में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रत्युष रॉय द्वारा इस्तीफा देने का मामला नागांव जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोरा द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद आया है। रॉय ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पर परिवारवाद का इल्जाम लगाया और पार्टी के कामकाज से असंतोष व्यक्त किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में रॉय ने कहा कि, ‘मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मैं इस पार्टी में बने नहीं रह सकूंगा, क्योंकि यह सिर्फ एलीट वर्ग के लोगों का पक्ष लेत है। अब यह महसूस होने लगा है कि इस पार्टी में हम जैसे समाज के निचले तबके से आने वाले लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती है।’

असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रत्युष रॉय ने अपने इस्तीफे में आगे लिखा है कि, ‘इस संगठन (युवा कांग्रेस) में काम करते हुए मुझे महसूस हुआ कि दिसपुर से लेकर दिल्ली तक यह पार्टी केवल फैमिली फर्स्ट को तरजीह देता है और राष्ट्र को अंतिम रखता है।’  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930