पायदान एक ऐसी चीज है, जिसे हम सभी घर में इस्तेमाल करते ही है। मेन डोर से लेकर बाथरूम के दरवाजे के बाहर पायदान जरूर रखे जाते हैं। हम सभी इन्हें लंबे समय तक काम में लाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आता है, जब हम इन्हें बदलने के बारे में सोचते हैं या फिर अगर हमें इनका डिजाइन अच्छा नहीं लगता है तो हम इन्हें चेंज कर देते हैं। इस सिचुएशन में अक्सर पुराने पायदान को बिना सोचे-समझे बाहर फेंक दिया जाता है। जबकि वास्तव में ये पायदान आपके बेहद काम आ सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन पायदान को कई अमेजिंग तरीकों से रियूज कर सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
बनाएं प्लांट पॉट होल्डर
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, लेकिन आप अपने घर को गंदा होने से भी बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आप पुराने पायदान की मदद लें। इसे आप बतौर प्लांट पॉट होल्डर काम में लाएं। आपको बस इतना करना है कि आप अपने पायदान को बिछा लें और उस पर प्लांट रखें। यह चारों ओर फैलने वाली मिट्टी व गंदगी को रोकने में मदद करेगा।
अपने पालतू के लिए बनाएं फीडिंग स्टेशन
जिन लोगों के घर में पालतू जानवर हैं, उन्हें क्लीनिंग के लिए अपना अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ता है। दरअसल, उनका पालतू फीडिंग के दौरान फर्श को भी काफी गंदा करता है, जिसे बाद में साफ करना मुश्किल भरा होता है। लेकिन अगर आप चाहें तो पुराने पायदान को बतौर फीडिंग स्टेशन काम में ला सकते हैं। आप अपने पालतू के खाने का बाउल व पानी का कटोरा उस पायदान पर रखें। इससे बाद में आपके लिए उसे साफ करना अपेक्षाकृत आसान होगा।
तैयार करें होममेड कोस्टर
एक पायदान की मदद से कई होममेड कोस्टर तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए आप पायदान को छोटे कोस्टर के साइज में काटें। पायदान का ड्यूरेबल मैटीरियल कोस्टर की शेल्फ लाइफ को कई गुना बढ़ाता है। आप लंबे समय तक बिना परेशानी के इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार मैट की तरह करें इस्तेमाल
अगर आप पायदान को अब अपने घर में इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो उसे बतौर कार मैट इस्तेमाल करने पर विचार करें। इसके लिए आप अपने कार के साइज को ध्यान में रखते हुए उसके अनुसार डोरमैट को काटें। अब आप इसे कार में बिछाएं। बरसात के दिनों में कार को गंदा होने से बचाने में यह तरीका काफी काम आ सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930