बालोद । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान जारी है। बालोद जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से सुचारू रूप से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों की ओर रुख करने लगे थे। जिले के अधिकांश केंद्रों में लंबी कतारें नज़र आई। बड़े ही उत्साह के साथ मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान अधिकारियों ने निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्धारित समय पर माॅक पोल आदि की प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् मतदान के नियत समय सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है।वहीं कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीन में कुछ तकनीकी खराबी की जानकारी भी मिली है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों द्वारा जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है।जिले में लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ हर वर्ग के नागरिक शामिल हो रहे हैं। कई केंद्रों से रोचक तस्वीरें भी सामने आई है। नगर पालिका परिषद बालोद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा आदर्श मतदान केंद्र में प्रातः 8 बजे दिव्यांग महिला तीज बाई सतनामी ने प्रथम मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का किया प्रयोग।

मतदान कर्मियों द्वारा प्रथम मतदाता का तिलक लगाकर किया गया स्वागत
जिला मुख्यालय बालोद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा बालोद मतदान केंद्र क्रमांक 36 में पहली मतदाता के रूप में पेमेश्वरी साहू ने मतदान किया। इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 38 में नवीन युवा मतदाता आर्यन यदु ने मतदान किया तथा सेल्फी पॉइंट में सेल्फी भी लिया। मतदान केंद्र में इन दोनो मतदाताओ का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।

मंत्री अनिला ने किया मतदान
डौंडीलोहारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने गृह नगर डौंडीलोहारा के मतदान केंद्र 77 में पहुचकर मतदान किया। जहां मतदान करने के बाद मंत्री अनिला भेड़िया ने मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नज़र आई और वही सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने की अपील की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031