दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात जमकर उत्पात मचाया। दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला मार्ग पर स्थित भांसी में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही आरसी नाहर कंपनी का यह कैम्प भांसी थाना से 1 किमी दूर बंगाली कैम्प में स्थित है, जहां रात करीब 1 बजे 100 से ज्यादा नक्सली पहुंचे और मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाया और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। इसके बाद वहां खड़ी हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। नजदीक में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर है। घटना की सूचना मिलने पर भांसी थाने से फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात… सड़क निर्माण में लगे डेढ़ दर्जन वाहनों को किया आग के हवाले…
Related Posts
Add A Comment



















