बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के वनांचल गांव सेमलडोडी में गाय-बकरी चराने जंगल गई दो महिलाओं पर हिरण ने हमला कर दिया। हिरण के हमले से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेमलडोडी गांव की रहने वाली अनिता ताती (62 वर्ष) व सोढ़ी पोज्जे (60वर्ष) रविवार को गाय-बकरी चराने जंगल गई थी। इसी दौरान दोपहर 2-3 बजे के लगभग अचानक एक सींगधारी हिरण ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला सोढ़ी पोज्जे (60वर्ष) गंभीर रूप घायल हो गई।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : हिरण के हमले से एक की मौत…एक घायल…गाय चराने गए थीं महिलाएं
Related Posts
Add A Comment



















