कोंडागांव। जिले के एक स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे 6 बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक घटना कोंडागांव जिले के बनियागांव हाईस्कूल का बताया जा रहा है, जहां माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, छात्राएं क्लास रूम में बैठकर एग्जाम दे रहे थे उसी दौरान छत टूटकर अचानक गिर गया। इस हादसे में 6 बच्चों को चोट लगी है, जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : क्लास की छत का प्लास्टर गिरने से 6 बच्चे घायल…
Related Posts
Add A Comment



















