मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक हत्या की वजह से कांप गया है. इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के जबरन कॉलनी में एक महिला की कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला की हत्या के पीछे अवैध शारीरिक संबंध न बनाने की वजह बताया है. पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई और उसके बाद जब प्रेमी ने प्रेमिका को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया तो प्रेमिका ने इनकार कर दिया. जिसके बाद गुस्से में आए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कैंची मारकर मौत के घाट उतार दिया।
पूरा मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के जबरन कॉलोनी का है, जहां पर कुछ दिनों पहले मृतिका निकिता प्रजापति ने किराए पर एक कमरा लेकर रह रही थी. वहीं कुछ दिनों पहले इसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी प्रवीण धाकड़ से पहचान हुई थी, जिसके बाद कई बार दोनों ने साथ में मिलकर नशा भी किया था। वहीं घटना के दिन मृतका और आरोपी दोनों ही उसके घर पर थे. जहां आरोपी महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा. तो उसकी प्रेमिका ने इसका विरोध किया. फिर गुस्से में आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी महिला के गले में कैंची घोंपकर हत्या उसकी हत्या कर दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031