उज्जैन दक्षिण सीट से बीजेपी विधायक मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उनके साथ उपमुख्यमंत्री पद के लिए जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ली। अब आज यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक पीसीसी कार्यालय पर आयोजित होने जा रही है. बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला सहित भंवर जितेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे. बैठक की सूचना संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा सभी विधायकों को पत्र के माध्यम से भेजी जा चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष के लिए ये नेता कतार में
पूर्व में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालने वाले डॉ. गोविंद सिंह चुनाव हार गए हैं, ऐसे में इस बार कांग्रेस को नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में किसी और को चुनना होगा. बताया जा रहा है कि ऐसे में कांग्रेस भोपाल मध्य क्षेत्र से विधायक चुने गए आरिफ मसूद, युवा नेता जयवर्धन सिंह, सचिन यादव सहित अन्य नेताओं को भी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जबकि वरिष्ठता क्रम में देखे तो राम निवास रावत, अजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, बाला बच्चन और उमंग सिंगार भी नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा संभाल सकते हैं।
BREAKING NEWS कांग्रेस के विधायक आज चुनेंगें अपना नेता प्रतिपक्ष… जानें कितने नामों पर चल रही चर्चा…
Related Posts
Add A Comment


















